हरिद्वार नगर निगम के 54 करोड़ भूमि घोटाले में विजिलेंस का शिकंजा, देश के पांच शहरों में एक साथ छापे
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jun 26, 2026 07:35
•
1 views
•
0 Comments
हरिद्वार नगर निगम के बहुचर्चित 54 करोड़ रुपए के भूमि घोटाले में अब विजिलेंस ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों क...
हरिद्वार नगर निगम के बहुचर्चित 54 करोड़ रुपए के भूमि घोटाले में अब विजिलेंस ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद शुक्रवार सुबह विजिलेंस की टीमों ने देहरादून, दिल्ली, लखनऊ, कनखल (हरिद्वार) और रुद्रप्रयाग समेत कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर सनसनी फैला दी। कार्रवाई घोटाले से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर की जा रही है। इससे पहले गुरुवार को विजिलेंस ने मामले में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच को निर्णायक मोड़ दे दिया था। अब छापेमारी के जरिए उन दस्तावेजों और साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है, जिनके आधार पर पूरे घोटाले की परतें खुल सकती हैं।
सूत्रों के अनुसार विजिलेंस की अलग-अलग टीमें जमीन खरीद, भुगतान, फाइलों की स्वीकृति, बैंक लेनदेन और संपत्ति से जुड़े अभिलेखों की जांच कर रही हैं। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी कब्जे में लिए जाने की सूचना है। माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने के साथ कई और लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। यह मामला हरिद्वार नगर निगम की ओर से बाजार मूल्य से कहीं अधिक कीमत पर भूमि खरीदने और सरकारी धन के दुरुपयोग से जुड़ा बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद सरकार ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए थे। देहरादून, दिल्ली, लखनऊ, कनखल और रुद्रप्रयाग में एक साथ छापेमारी। अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों के ठिकानों की तलाशी।
दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन की जांच। गुरुवार को मुकदमा दर्ज होने के अगले ही दिन बड़ी कार्रवाई। विजिलेंस को जांच में कई अहम सुराग मिलने की संभावना।विजिलेंस की कार्रवाई अभी जारी है। जांच एजेंसी फिलहाल आधिकारिक तौर पर कुछ भी बताने से बच रही है, लेकिन जिस तरह एक साथ कई शहरों में छापेमारी की गई है, उससे साफ है कि सरकार इस मामले में किसी भी स्तर पर ढिलाई के मूड में नहीं है। आने वाले दिनों में कई बड़े नाम जांच के दायरे में आ सकते हैं।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!