Uttrakhand: एक सितंबर को गैरसैंण में होगी मूल निवास स्वाभिमान महारैली, बड़ी संख्या में पहुंचेंगे लोग
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 27, 2024 16:33
•
2 views
•
0 Comments
प्रदेश में एक बार फिर मूल निवास की मांग तेज हो गई है। एक सितंबर को गैरसैंण में मूल निवास-भू कानून समन्वय संघर्ष समिति की ओर से स्वाभिमान महारैली निका...
प्रदेश में एक बार फिर मूल निवास की मांग तेज हो गई है। एक सितंबर को गैरसैंण में मूल निवास-भू कानून समन्वय संघर्ष समिति की ओर से स्वाभिमान महारैली निकाली जाएगी। इस महारैली में प्रदेशभर से लोगों पहुंचेंगे। मूल निवास की मांग को लेकर एक बार फिर से लोग सड़कों पर उतरेंगे। एक सितबंर को मूल निवास-भू कानून समन्वय संघर्ष समिति ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में महारैली निकालेगी। समिति के संयोजक मोहित डिमरी का कहना है कि राज्य में मूल निवास और सशक्त भू-कानून लागू किया जाए।
इस मांग के लिए पिछले काफी समय से । इसके साथ ही सशक्त भू-कानून और स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है।बता दें कि मूल निवास-भू कानून समन्वय संघर्ष समिति की ओर से टिहरी, कोटद्वार, श्रीनगर देहरादून, हल्द्वानी से लोग स्वाभिमान महारैली का आयोजन किया जा चुका है। अब गैरसैंण में महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!