Uttarakhand Weather News: दस साल में सबसे सर्द हुई दिसंबर की शुरुआत, पहाड़ से लेकर मैदान तक सता रही सूखी ठंड
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Dec 02, 2024 05:53
•
1 views
•
0 Comments
भले ही मानसून की विदाई के बाद उत्तराखंड में बारिश ना हुई हो, लेकिन सूखी ठंड पहाड़ से लेकर मैदान तक लोगों को जमकर परेशान कर रही है। आलम यह है कि दिसंब...
भले ही मानसून की विदाई के बाद उत्तराखंड में बारिश ना हुई हो, लेकिन सूखी ठंड पहाड़ से लेकर मैदान तक लोगों को जमकर परेशान कर रही है। आलम यह है कि दिसंबर की शुरुआत बीते दस सालों में सबसे सर्द दिन के साथ हुई। रविवार को दून का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। इतना कम तापमान बीते दस वर्षों में एक दिसंबर को कभी दर्ज नहीं किया गया था।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिन तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। बारिश नहीं होने से सूखी ठंड इस सप्ताह भी परेशान करेगी। आंकड़ों पर नजर डालें, तो साल 2015 की एक दिसंबर को दून का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया था।
आज (सोमवार) के तापमान की बात करें, तो दून में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 10 डिग्री रहने के आसार हैं। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी हवाओं का प्रभाव कम होने की वजह से बारिश नहीं हो रही है। सप्ताह भर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, मैदानी और पहाड़ी इलाकों में सुबह-शाम पाला पड़ने से सूखी ठंड परेशान कर रही है। यही वजह है कि दिन और रात के तापमान में करीब 16 डिग्री का अंतर दर्ज किया जा रहा है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!