उत्तराखंड

Uttarakhand: बैक डोर से की गई थी मनोज बाजपेई के नाम जमीन की रजिस्ट्री, ताक पर रख दिए गए सारे नियम-कायदे

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 16, 2024 09:47 2 views 0 Comments
Uttarakhand: बैक डोर से की गई थी मनोज बाजपेई के नाम जमीन की रजिस्ट्री, ताक पर रख दिए गए सारे नियम-कायदे

फिल्म स्टार मनोज बाजपेई को जमीन खरीदवाने के लिए नियम-कायदे ताक पर रख दिए गए थे। अल्मोड़ा के कपकोट में ध्यान केंद्र का हवाला देकर 15 नाली जमीन खरीदी ग...

फिल्म स्टार मनोज बाजपेई को जमीन खरीदवाने के लिए नियम-कायदे ताक पर रख दिए गए थे। अल्मोड़ा के कपकोट में ध्यान केंद्र का हवाला देकर 15 नाली जमीन खरीदी गई थी। मामले में मानकों को पूरा नहीं करने की बात सामने आई है। फिल्म स्टार मनोज बाजपेई को जमीन खरीदवाने के लिए नियम-कायदे तक ताक पर रख दिए गए थे। सूत्रों का दावा है कि प्रदेश के एक वरिष्ठ राजनेता के प्रभाव में जब अभिनेता की जमीन की रजिस्ट्री कराई गई तो सारी रिपोर्ट दो दिन में ही पूरी कर दी गई थी। बाकायदा, रजिस्ट्री की प्रक्रिया देर शाम पूरी की गई थी।

मनोज बाजपेई ने 2021 में अल्मोड़ा के लमगड़ा विकासखंड के कपकोट गांव में लगभग 15 नाली जमीन खरीदी थी। कथित तौर पर इस खरीद का उद्देश्य एक ध्यान और योग केंद्र का विकास करना बताया गया था। फिल्म स्टार की यह जमीन भी जांच के दायरे में है। शासन में तैनात एक वरिष्ठ नौकरशाह पर भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है।

चर्चा है कि बाजपेई की जमीन को भी जब्त की जा सकती है। हालांकि, डीएम आलोक कुमार पांडे ने कहा कि जमीन जब्त की जाएगी या नहीं, यह तो जांच के आधार पर ही तय किया जा सकता है। फिलहाल जमीन खरीद के मामले में मानकों को पूरा नहीं करने की बात सामने आई है।

अभी इस मामले में जांच जारी है, कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शासन को भी इस बारे में अवगत करा दिया गया है। डीएम का स्पष्ट कहना है कि जहां कहीं भी नियमों के उल्लंघन का मामला पाया जाएगा उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की जांच के मुताबिक तीन अन्य की जमीन भी जब्त की जा सकती है। ऐसे ही 23 अलग-अलग मामलों की जांच की जा रही है।

प्रदेशभर में बाहरी लोगों की ओर से जमीनों की खरीद-फरोख्त के मामले पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। डीएम आलोक कुमार पांडे ने जिले में नियमों का उल्लंघन कर खरीदी गईं जमीनों के मामलों की जांच बैठा दी है। इसी के मद्देनजर अल्मोड़ा तहसील के अंतर्गत जमीन की खरीद-फरोख्त की जांच में कई तथ्य सामने आए हैं।

बागेश्वर जिले में जमीन खरीदने वाले चार लोगों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई चल रही है। इन लोगों ने जिस उद्देश्य से जमीन खरीदी थी, उस उद्देश्य से उन्होंने जमीन का उपयोग नहीं किया। एक व्यक्ति के खिलाफ जांच पूरी होने के बाद उसकी जमीन को जब्त किया जा चुका है। जिला प्रशासन के अनुसार कौसानी में अवशीन कुमार झा ने 0.134 हेक्टेयर, अनीता कपूर ने 0.614 और कपकोट में मैसर्स ऊनी वस्त्र ने 0.014 हे. और उत्तर भारत हाइड्रो पावर कंपनी ने 0.090 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। कौसानी में जिस उद्देश्य से जमीन खरीदी गई थी, उसका उपयोग दूसरे कार्य में किया जा रहा था।

कपकोट में खरीदी गई जमीन पर भी कोई कार्य नहीं किया जा रहा था। इसके चलते इस मामले में भी कार्रवाई गतिमान है। मैसर्स त्रिलोक ग्रामोद्योग के खिलाफ मामला पूरा होने के बाद उनकी खरीदी जमीन को जब्त कर लिया गया है। एडीएम एनएस नबियाल ने बताया कि जमीन खरीदने के बाद इनका उपयोग वांछित प्रयोजन में नहीं किया गया। गरुड़ और कपकोट के एसडीम के यहां इन चार जमीनों के मामले चल रहे हैं।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment