उत्तराखंड

उत्‍तराखंड पर आपदा की दोहरी मार, अब पौड़ी में फटा बादल; दो महिलाएं मलबे में दबीं - पांच मजदूर बहे

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 06, 2025 10:53 1 views 0 Comments
उत्‍तराखंड पर आपदा की दोहरी मार, अब पौड़ी में फटा बादल; दो महिलाएं मलबे में दबीं - पांच मजदूर बहे

उत्‍तराखंड पर आपदा की दोहरी मारी पड़ी है। उत्‍तरकाशी के बाद अब पौड़ी में बादल फटने की घटना सामने आई है। यहां बुरांसी गांव में बादल फटने जानमाल का नुक...

उत्‍तराखंड पर आपदा की दोहरी मारी पड़ी है। उत्‍तरकाशी के बाद अब पौड़ी में बादल फटने की घटना सामने आई है। यहां बुरांसी गांव में बादल फटने जानमाल का नुकसान हुआ है। आवासीय भवन जमींदोज होने से दो महिलाएं मलबे में दबीं। एक का शव बरामद, दूसरी की खोजबीन की जा रही है। इसी जिले के बाकुंडा गांव में पांच नेपाली मजदूरों के बहने की सूचना। जिलाधिकारी ने पुष्टि की।

Advertisement

यहां सड़क के किनारे नेपाली मजदूरों का टेंट लगा हुआ था। अचानक बादल फटने की घटना में 3-4 नेपाली मलबे में दब गए। गांव वालों ने बमुश्किल मबले से निकाल कर उनकी जान बचाई। स्कूल में ग्राम वासियों ने उनकी रहने की व्यवस्था कर दी है। इनमें कुछ लोगों को गहरी चोटें आई हैं। बचाव कार्य अभी भी जारी है।

जिलाधिकारी ने बताया कि पौड़ी तहसील के बुरांसी गांव में दो महिलाओं के मलबे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें से एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है, दूसरी महिला की तलाश की जा रही है।

साथ ही थलीसैंण तहसील के बांकुड़ा गांव में 5 नेपाली मजदूरों के बहने की सूचना है, उनकी तलाश जारी है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि पाबौ के कलगाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर टूटे पुल के लिए बैली ब्रिज मंगवाया जा रहा है, साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री दी जा रही है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment