उत्तराखंड

Uttarakhand: अच्छी खबर...परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुईं 130 नई बसें, सीएम धामी ने किया लोकार्पण

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 27, 2024 12:23 1 views 0 Comments
Uttarakhand: अच्छी खबर...परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुईं 130 नई बसें, सीएम धामी ने किया लोकार्पण

14 स्थानों पर नई बस स्टैंड बन रहे हैं। जल्द इलेक्ट्रॉनिक बसों का राज्य में संचालन किया जाएगा।लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अब हाई तकनीक से लैस बीएस-6 बस...

14 स्थानों पर नई बस स्टैंड बन रहे हैं। जल्द इलेक्ट्रॉनिक बसों का राज्य में संचालन किया जाएगा।लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अब हाई तकनीक से लैस बीएस-6 बसें उत्तराखंड में सड़कों पर फर्राटा भरेंगी। उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में आज 130 नई बसें शामिल हो गई हैं। देहरादून आईएसबीटी पर सीएम धामी ने बसों का लोकार्पण किया।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नई बसों के चलने से अब पहाड़ों के दूर दराज के क्षेत्रों में लोगों को यातायात की सुविधा मिलेगी। राज्य तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। विदेशों में बसे राज्य के लोग आज गर्व महसूस कर रहे हैं। 33 प्रतिशत राज्य कर बढ़ा है।

14 स्थानों पर नई बस स्टैंड बन रहे हैं। जल्द इलेक्ट्रॉनिक बसों का राज्य में संचालन किया जाएगा। निगम के सभी कार्मिकों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल यात्रा में जरूर करें।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment