उत्तराखंड

नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर 2 टेंपो ट्रैवलर पलटे, दिल्ली और गाजियाबाद के 20 पर्यटक हुए घायल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 06, 2026 01:14 1 views 0 Comments
नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर 2 टेंपो ट्रैवलर पलटे, दिल्ली और गाजियाबाद के 20 पर्यटक हुए घायल

नैनीताल घूमकर दिल्ली और गाजियाबाद लौट रहे पर्यटकों के दो टेंपो-ट्रैवलर प्रिया बैंड और ढलान के पास अनियंत्रित होकर पलट गए। इन हादसों में कुल 20 लोग घा...

नैनीताल घूमकर दिल्ली और गाजियाबाद लौट रहे पर्यटकों के दो टेंपो-ट्रैवलर प्रिया बैंड और ढलान के पास अनियंत्रित होकर पलट गए। इन हादसों में कुल 20 लोग घायल हुए, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। राहगीरों और पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालाढूंगी पहुंचाया, जबकि गंभीर रूप से घायल कुछ को हल्द्वानी रेफर किया गया। प्रारंभिक जांच में हादसों का कारण ब्रेक फेल होना बताया गया है। दिल्ली से नैनीताल घूमने आए चामुंडा पेट्रोकेमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली के कर्मचारियों का टेंपो ट्रैवलर वापसी में कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर प्रिया बैंड के समीप पलट गया। हादसे में चालक व एक बच्ची समेत 13 लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार ट्रैवलर चालक अनुज शर्मा निवासी 12 पर्यटकों को लेकर नैनीताल से कालाढूंगी की ओर आ रहा था। प्रिया बैंड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। सूचना पर पुलिस व तहसील कर्मियों ने एंबुलेंस से सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र कालाढूंगी पहुंचाया। जहां से पूजा नागपाल निवासी लाजपत नगर, मीनाक्षी वर्मा निवासी जंगपुरा, विनय मिश्रा निवासी जंगपुरा, राजीव, अनुज शर्मा, उत्कर्ष यादव निवासी मस्जिद लाइन भोगल दिल्ली को गंभीर स्थिति में हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हादसे में विमल कुमार, अश्वनी कुमार निवासी नंदग्राम गाजियाबाद, तीन वर्षीय क्रिस्टीना वर्मा निवासी जंगपुरा, रिकू प्रसाद, कमेश कुमार को भी हल्की चोट आई हैं।

वहीं दूसरी घटना में नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर घटगड़ और प्रिया बैंड के बीच एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गाजियाबाद के सात पर्यटक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। रविवार को मोदी नगर, गाजियाबाद (उप्र) से दो टेंपो ट्रैवलर में नैनीताल घूमने आए पर्यटक लौट रहे थे। शाम को प्रिया बैंड से दो किलोमीटर पहले चालक ढलान में वाहन में ब्रेक नहीं लगा सका। जिससे टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकराया और सड़क पर पलट गया। उसमें बच्चे, महिलाओं और चालक सहित कुल 17 लोग सवार थे।

हादसे के बाद पर्यटकों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालाढूंगी पहुंचाया। कुछ घायलों को पीछे चल रहे दूसरे टेंपो ट्रैवलर से भी पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल 37 वर्षीय कैलाश उर्फ गिरीश और 60 वर्षीय सतीश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया। कृष्णा, उमा, देवेंद्र गुप्ता और सृष्टि को मामूली चोट होने पर सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिया गया। पर्यटकों ने बताया कि वे सभी रिश्तेदार हैं और भीमताल होते हुए नैनीताल घूमने के बाद घर लौट रहे थे। कोतवाल अरूण सैनी ने बताया कि प्रथमदृष्टया हादसे का कारण चालक का ढलान में ब्रेक न लगा पाना सामने आया है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment