उत्तराखंड

रुड़की में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आई बाइक, दो लोगों की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया रोड जाम

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 29, 2025 11:28 1 views 0 Comments
रुड़की में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आई बाइक, दो लोगों की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया रोड जाम

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में शनिवार 29 नवंबर को भीषण सड़क हादसा हो गया, बाइक सवार दो लोग खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए, इस हादसे में...

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में शनिवार 29 नवंबर को भीषण सड़क हादसा हो गया, बाइक सवार दो लोग खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए, इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया और जमकर हंगामा भी किया, ग्रामीणों ने पुलिस पर भी कई गंभीर आरोप लगाए।

मामले की गंभीरता को लेकर देखते हुए पुलिस के आलाधिकारियों को मौके पर बुलाया गया, सूचना मिलते ही तत्काल रुड़की सीओ नरेंद्र पंत समेत कई थानों की पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। जानकारी के मुताबिक रुड़की के पास पिरान कलियर थाना क्षेत्र में शनिवार 29 नवंबर को हद्दीपुर-इब्राहिमपुर मसाई कलां गांव में खनन के ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में बाइक सवार चंद्र प्रधान (60 वर्ष) और मटरू (40 वर्ष) निवासी इब्राहिमपुर मसाही की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया। उधर हादसे की सूचना मिलते ही रुड़की सीओ नरेंद्र पंत समेत कलियर थाना, गंगनहर कोतवाली रूड़की और बहादराबाद थाना समेत अन्य थानों की पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया और मौके पर ही धरने पर बैठ गए।

ग्रामीणों की मांग है कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए, हालांकि पुलिस के काफी समझाने के बाद ग्रामीण मान गए और वो जाम खोलने को तैयार हुए, इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि आज शनिवार को हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में भी दो ट्रकों में जोरदार टक्कर हुई थी, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment