फिल्मी दुनिया से अनजान दो बुजुर्ग बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट, अमेरिका में छाए उत्तराखंड के 'आमा-बूबू'
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Apr 27, 2025 02:25
•
1 views
•
0 Comments
अभिनय तो दूर जिन्होंने फ़िल्म तक नही देखी थी। पहली बार पिथौरागढ़ के बेरीनाग तहसील निवासी दो गैर अभिनेता 80 वर्षीय पदम सिंह और 70 वर्षीय हीरा देवी सर्...
अभिनय तो दूर जिन्होंने फ़िल्म तक नही देखी थी। पहली बार पिथौरागढ़ के बेरीनाग तहसील निवासी दो गैर अभिनेता 80 वर्षीय पदम सिंह और 70 वर्षीय हीरा देवी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार के लिए नामांकित हुए हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फ़िल्म निर्माता विनोद कापड़ी द्वारा निर्देशित उनकी पायर फ़िल्म को यह पुरस्कार दिया गया है। आगामी 20 जून से संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले 25 वें न्यूयॉर्क भारतीय फिल्म महोत्सव पुरस्कारों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नामांकित किया गया है।
पायर के लिए विनोद कापड़ी ने दो पुरानाथल बेरीनाग निवासियों, भारतीय सेना के सेवानिवृत वृद्ध सैनिक पदम सिंह और किसान हीरा देवी को कास्ट किया था। इन दोनों में किसी ने भी पहले कभी किसी फिल्म में अभिनय नही किया था।
उत्तराखंड में बनी इस फिल्म को अमर प्रेम की उदासी भरी गाथा के रूप में प्रस्तुत किया गया है। जिसका वर्ल्ड प्रिमियर 28 वें तेलिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। जहाँ इसने सर्वश्रेष्ठ फिल्म दर्शक पुरस्कार जीता था।इसने 16 वें बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में विशेष जूरी पुरस्कार और हाल ही में 24 वें इमेजिन इंडिया अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित छह नामांकन प्राप्त किए।

न्यूयॉर्क संयुक्त राज्य अमेरिका के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में से एक है। फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक विनोद कापड़ी के अनुसार वर्ष 2017 में उत्तराखंड के पलायन से प्रभावित मुनस्यारी तहसील के एक गांव में वृद्ध दंपती से मुलाकात हुई थी। दंपती के बंधन ने उन पर गहरा प्रभाव डाला, जिससे उन्हें पायर फ़िल्म बनाने के लिए प्रेरित किया।
संगीतकार माइकल डैना ने पायर के लिए संगीत तैयार किया है। जर्मन संपादक पेट्रीसिया रोमेल भी क्रू का हिस्सा हैं। दिग्गज भारतीय गीतकार गुलजार ने भी एक गीत लिखकर फिल्म में योगदान दिया। न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल का 25वां संस्करण 20 से 23 जून तक चलेगा। वृद्ध पदम सिंह कापड़ी और हीरा देवी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री के चयन होने पर विभिन्न संगठनों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस खबर से पदम सिंह और हीरा देवी प्रसन्न हैं।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!