उत्तराखंड

हल्द्वानी में दो सगे भाइयों ने खाया जहरीला पदार्थ, बड़े भाई की मौत, छोटा गंभीर

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 30, 2025 15:50 1 views 0 Comments
हल्द्वानी में दो सगे भाइयों ने खाया जहरीला पदार्थ, बड़े भाई की मौत, छोटा गंभीर

हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र के जंगल में मध्य प्रदेश के रहने वाले दो सगे भाइयों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना में बड़...

हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र के जंगल में मध्य प्रदेश के रहने वाले दो सगे भाइयों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना में बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह बलूटी रोड के किनारे जंगल में दो युवकों को बेहोशी की हालत में देखा गया। पास में काम कर रहे मजदूरों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बड़े भाई शिवेश मिश्रा (22 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया।

छोटे भाई बृजेश मिश्रा की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि दोनों युवक मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पारिवारिक कलह कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और वे मध्य प्रदेश से हल्द्वानी के लिए रवाना हो चुके हैं।

पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों ने किसी अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और परिजनों के आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पूरा खुलासा हो सकेगा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment