दुखद : नैनीताल हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, गर्भवती महिला समेत चार की मौत
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 21, 2024 03:25
•
1 views
•
0 Comments
उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर से बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। इस भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। रुद्रपुर के नैनीताल हाई...
उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर से बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। इस भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। रुद्रपुर के नैनीताल हाईवे पर भयानक सड़क हादसा हो गया। कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा सुबह सवा तीन बजे पीएसी गेट के पास हुआ है।
हादसे में गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह लोग गर्भवती महिला को जिला अस्पताल में दिखाने के बाद वापस घर लौट रहे थे। हादसे में ई-रिक्शा चालक मनोज साहनी (30), उर्मिला (45), विभा (35) और गर्भवती महिला ज्योति (20) निवासी भुरारानी निवासी सुभाष कॉलोनी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, कांति देवी 38, ललिता 36 के साथ कार चालक बबलू 27 निवासी बरेली घायल है।
सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। ज्योति की उर्मिला जेठानी और विभा देवरानी है। उर्मिला के पति का देहांत हो चुका है। उर्मिला के पांच बच्चे है। उर्मिला मजदूरी करती हैं। विभा के पति प्रमोद एलआईसी एजेंट हैं और इनके दो बच्चे हैं। घायल ललिता भी उर्मिला की देवरानी है। मृतक मनोज के चार बच्चे है।
मृतक मनोज आरएएन स्कूल के पास सरस्वती विहार कॉलोनी में रहते हैं। ज्योति बिहार की रहने वाली है और डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। इनके पति रविन्द्र सहनी कंपनी में काम करते हैं। मृतक ज्योति की सास कांति देवी बरेली में भर्ती हैं।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!