उत्तराखंड

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे दर्दनाक हादसा, मैक्स पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 28, 2026 12:38 1 views 0 Comments
कोटद्वार-पौड़ी हाईवे दर्दनाक हादसा, मैक्स पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजमार्ग 534 कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। गुमखाल और सतपुली के बीच चल रहे ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य के दौरा...

राष्ट्रीय राजमार्ग 534 कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। गुमखाल और सतपुली के बीच चल रहे ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य के दौरान सतपुली मल्ली के पास पहाड़ी से एक बोल्डर कोटद्वार से सतपुली की ओर जा रहे बोलेरो वाहन पर गिर गया। इस हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। एक घायल अस्पताल रेफर वाहन में दबे एक घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया।

बोलेरो के भीतर बुरी तरह फंसे दूसरे गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम कटर मशीन की मदद ले रही है।अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पहाड़ी से गिरे इस बोल्डर के कारण बोलेरो वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

    सुरेन्द्र सिंह रावत

    सुरेन्द्र सिंह रावत

    Verified Reporter

    Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

    Enjoyed this article?

    Share it with your friends and colleagues.

    Comments (0)

    No comments yet. Be the first to share your thoughts!

    Leave a Comment