उत्तराखंड

टिहरी में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 5 की मौत, 23 घायल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 24, 2025 09:20 1 views 0 Comments
टिहरी में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 5 की मौत, 23 घायल

उत्तराखंड के टिहरी जिले में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, बस में सवार लोग मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन तभी बस हादसे का शिक...

उत्तराखंड के टिहरी जिले में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, बस में सवार लोग मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन तभी बस हादसे का शिकार हो गई। ये हादसा टिहरी के नरेंद्र नगर इलाके में कुंजापुरी-हिंडोलाखाल के पास हुआ है। अब तक की जानकारी में बस में करीब 28 यात्रियों के सवार होने की बात सामने आई है, जिसमें से 5 की मौत की पुष्टि एसडीआरएफ द्वारा की गई है।

जानकारी के मुताबिक, बस में सवार लोग दिल्ली और गुजरात के थे। ये सभी लोग कुंजापुरी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में बस हादसे का शिकार होकर खाई में जा गिरी। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही राहत दल, पुलिस और अन्य टीम मौके पर पहुंची और घायलों एवं मृतकों को निकाला। जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 28 लोग सवार थे। एएनआई की रिपोर्ट में एसडीआरएफ की तरफ से 5 लोगों के मौत होने की पुष्टि हुई है। वहीं अन्य मीडिया रिपोर्ट में बस हादसे में 23 लोगों के घायल होने की सूचना आई है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment