उत्तराखंड

हल्द्वानी में 26 नवंबर को ट्रैफिक डायवर्ट, पहाड़ जाने वाले गौलापार होते हुए करेंगे यात्रा पूरी

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 26, 2024 02:44 1 views 0 Comments
हल्द्वानी में 26 नवंबर को ट्रैफिक डायवर्ट, पहाड़ जाने वाले गौलापार होते हुए करेंगे यात्रा पूरी

यह डायवर्जन प्लान दिनांक 26.11.2024 को प्रातः 10:00 बजे से 5:00 बजे तक लागू रहेगा। पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले सभी वाहन:नारीमन तिराहा से डायवर्ट...

यह डायवर्जन प्लान दिनांक 26.11.2024 को प्रातः 10:00 बजे से 5:00 बजे तक लागू रहेगा।

  1. पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले सभी वाहन:
    नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास रोड का उपयोग करके अपने गंतव्य तक जाएंगे।
  2. शहर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी वाहन:
    • शनि बाजार से होते हुए गोला बाईपास रोड का उपयोग करेंगे।
    • सिधी चौराहा से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से गोला बाईपास रोड का उपयोग करेंगे।
    • एसडीएम कोर्ट तिराहा से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से गोला बाईपास रोड का उपयोग करेंगे।
    • तिकोनिया चौराहा से राजपुरा होते हुए गोल्चा कम्पाउंड से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से गोला बाईपास रोड का उपयोग करेंगे।
  3. रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन:
    गन्ना सेंटर/शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहा से गोला बाईपास रोड का उपयोग करके नारीमन तिराहा तक अपने गंतव्य को जाएंगे।
  4. बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी वाहन:
    तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास रोड का उपयोग करेंगे और नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।
  5. रोडवेज/केमू की बसें हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने के लिए:
    ताज चौराहा से गोलापुल होते हुए गोला बाईपास रोड का उपयोग करके नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य तक जाएंगी।
  6. कॉलटैक्स तिराहा से नारीमन तिराहा तक:
    सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment