उत्तराखंड

केदारनाथ में आज पंच केदारों में प्रतिष्ठित तुंगनाथ महादेव मंदिर के कपाट भी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खोल दिए

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 22, 2026 11:32 1 views 0 Comments
केदारनाथ में आज पंच केदारों में प्रतिष्ठित तुंगनाथ महादेव मंदिर के कपाट भी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खोल दिए

देवभूमि उत्तराखंड में आज बाबा केदारनाथ के कपाट खुल चुके हैं, इस दौरान 10 हजार से अधिक श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के साक्षी बने, केदारनाथ के साथ ही आज पंच...

देवभूमि उत्तराखंड में आज बाबा केदारनाथ के कपाट खुल चुके हैं, इस दौरान 10 हजार से अधिक श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के साक्षी बने, केदारनाथ के साथ ही आज पंच केदारों में प्रतिष्ठित तुंगनाथ महादेव मंदिर के कपाट भी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खोल दिए गए हैं, सीएम धामी ने चारधाम एवं पंच केदार यात्रा पर देवभूमि उत्तराखंड पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं का हृदय से स्वागत, अभिनंदन और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी हैं, भगवान तुंगनाथ के कपाट बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ ग्रीष्म काल के लिए खोल दिए गए हैं, इस पावन अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए 691 श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के साक्षी बने, देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा।

कपाट खुलने के शुभ अवसर पर तुंगनाथ धाम सहित सभी सहायक मंदिरों को लगभग 8 कुंतल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया, साथ ही चोपता एवं भुजगली में विशाल भंडारों का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया, कपाटोद्घाटन से पूर्व प्रातः ब्रह्म बेला में चोपता स्थित भूतनाथ मंदिर में विद्वान आचार्यों द्वारा पंचांग पूजन के अंतर्गत विशेष अनुष्ठान संपन्न कर भगवान तुंगनाथ सहित तैंतीस कोटि देवी-देवताओं का आवाहन किया, प्रातः 8 बजे भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली का भव्य श्रृंगार कर आरती उतारी गई, डोली को कैलाश के लिए रवाना किया गया, भक्तों ने पुष्प और अक्षत अर्पित कर डोली की अगुवाई की तथा लाल-पीले वस्त्र चढ़ाकर अपनी मनोकामनाएं मांगीं, सुरम्य बुग्यालों में भक्तिमय वातावरण के बीच डोली ने नृत्य करते हुए प्रस्थान किया, लगभग 11 बजे डोली धाम पहुंची।

मंदिर पहुंचने पर डोली ने मुख्य मंदिर की तीन परिक्रमा की तथा सहायक मंदिरों में शीश नवाया, इसके पश्चात वेद ऋचाओं और मंत्रोच्चारण के साथ भगवान तुंगनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए, कपाट खुलने के पश्चात विद्वान आचार्यों द्वारा विशेष पूजाएं संपन्न की गईं, इस दौरान 692 से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान तुंगनाथ के स्वयंभू लिंग पर जलाभिषेक कर विश्व शांति और समृद्धि की कामना की, इस भव्य आयोजन में देहरादून निवासी सुरेंद्र असवाल एवं अगस्त्यमुनि निवासी धीर सिंह नेगी के सहयोग से मंदिर को पुष्पों से सजाया गया, लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ और सामाजिक कार्यकर्ता नारायण दत्त जुयाल के नेतृत्व में भुजगली में तथा पालम, दिल्ली निवासी पंकज जिंदल द्वारा चोपता में विशाल भंडारों का आयोजन किया गया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment