उत्तराखंड

भवाली में लगा भयंकर जाम, सड़क पर रेंगते दिखे वाहन; कैंची धाम में भी नए साल में उमड़ी भक्तों की भीड़

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jan 01, 2025 12:09 1 views 0 Comments
भवाली में लगा भयंकर जाम, सड़क पर रेंगते दिखे वाहन; कैंची धाम में भी नए साल में उमड़ी भक्तों की भीड़

नए साल के पहले दिन कैंची में अप्रत्याशित रूप से लंबा जाम लग गया। प्रशासन को जितनी उम्मीद थी उससे कई गुना ज्यादा लोगों के यहां पहुंचने के चलते न केवल...

नए साल के पहले दिन कैंची में अप्रत्याशित रूप से लंबा जाम लग गया। प्रशासन को जितनी उम्मीद थी उससे कई गुना ज्यादा लोगों के यहां पहुंचने के चलते न केवल कैंची क्षेत्र में बल्कि भवाली के आसपास भीमताल रोड निगलाट, सेनेटोरियम में लंबा जाम लग गया।

नए साल के मौके पर कैंची धाम में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। बाबा का आशीर्वाद लेने पर्यटक पहुंच रहे है। बताया जा रहा है कि आमतौर पर 15 जून के आसपास इतनी ज्यादा भीड़ देखी जाती है।नए साल का नैनीताल समेत तमाम पर्यटक स्थलों में जश्न मनाया जा रहा है। सैलानी भी बुधवार को नीम किरोली बाबा के दर्शन के लिए कैंची की तरफ चल पड़े। इससे पूरे भवाली शहर में चारों ओर से जाम लग गया।

वहीं, इतने लोगों के पहुंचने का पुलिस को अंदाजा नहीं था, पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारी नहीं की गई थी, इसके चलते ट्रैफिक हर जगह अस्त व्यस्त हो गया और हर तरफ जाम की स्थिति बन गई। इससे स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment