उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की भरमार, स्वास्थ्य विभाग में निकलने वाली हैं बंपर भर्तियां, जानें डिटेल
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 04, 2024 00:11
•
2 views
•
0 Comments
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही बंपर भर्ती निकलने वाली हैं, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने इसके लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये हैं, स्वा...
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही बंपर भर्ती निकलने वाली हैं, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने इसके लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये हैं, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा जल्द ही प्रदेश के अलग अलग मेडिकल कॉलेजों के लिए 300 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की जाएगी, इसके साथ ही उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग करीब 78 फार्मासिस्ट की नियुक्ति करने जा रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बताया अगले एक महीने में 1500 नर्सिंग स्टाफ भी मेडिकल कॉलेज को देने जा रहे हैं, मेडिकल कॉलेज में 70 फीसदी फैकेल्टी तैनात की जा चुकी हैं, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने पर जोर दे रही है, इसके साथ ही सुविधाओं पर जोर दिया जा रहा है, धन सिंह रावत ने कहा उनकी सरकार की कोशिश है कि राज्य के हर हिस्से में सभी को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिले।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्तियों की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दी, यहां धन सिंह रावत तीसरे अल्ट्रासाउंड मशीन के शुभारंभ के लिए पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने अस्पताल की इमरजेंसी समेत आईसीयू का निरीक्षण किया, साथ ही दून अस्पताल की साफ सफाई व्यवस्था को देखने के साथ ही तमाम कर्मचारियों से बातचीत भी की।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!