उत्तराखंड

ऊर्जा निगम के स्मार्ट मीटर का कमाल, एक महीने में 46 लाख 60 हजार का बिल, सभी हैरान

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 11, 2025 16:44 1 views 0 Comments
ऊर्जा निगम के स्मार्ट मीटर का कमाल, एक महीने में 46 लाख 60 हजार का बिल, सभी हैरान

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में तो इस बार ऊर्जा निगम ने कमाल ही कर दिया, हल्द्वानी में जिस व्यक्ति ने एक महीना पहले ही स्मार्ट मीटर लगवाया था, उसका 46...

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में तो इस बार ऊर्जा निगम ने कमाल ही कर दिया, हल्द्वानी में जिस व्यक्ति ने एक महीना पहले ही स्मार्ट मीटर लगवाया था, उसका 46 लाख 60 हजार रुपए का बिल आ गया, इससे न सिर्फ उपभोक्ता, बल्कि ऊर्जा निगम भी हैरान है, आखिर कैसे नए मीटर में 46 लाख 60 हजार रुपए का बिल आ सकता है।

स्मार्ट मीटर ने ये कारनामा हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड संख्या 43 अरावली वाटिका छड़ायल निवासी हंसा दत्त जोशी के यहां किया है, बताया जा रहा है कि हंसा दत्त जोशी के यहां ऊर्जा निगम ने महीने भर पहले ही स्मार्ट मीटर लगाया गया था, महीने भर बाद हंसा दत्त जोशी को जो बिल मिला, उसे देखकर तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई, क्योंकि बिल दो-चार हजार रुपए का नहीं, बल्कि 46 लाख 60 हजार रुपए का था।

हंसा दत्त जोशी ने मामले की शिकायत ऊर्जा निगम के अधिकारियों से की, हंसा दत्त जोशी ने बताया कि महीना भर पहले ही कुछ कर्मचारी उनके घर पर आकर स्मार्ट मीटर लगा गए थे, दो दिन पहले ही उनका ऑनलाइन बिजली का बिल आया, यह बिल 46 लाख 60 हजार से अधिक था।

उन्होंने बताया कि बिल की धनराशि देख वह परेशान हो गए, उन्होंने इसकी शिकायत ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ऊर्जा निगम के दफ्तर में की, जहां से उन्हें हीरानगर स्थित कार्यालय भेजा गया, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग नवीन मिश्रा ने बताया कि 24 मार्च को पुराना विद्युत मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाया गया था, पुराने मीटर की एलईडी खराब होने के चलते मीटर रीडिंग में गड़बड़ी हुई है, पूरे मामले की जांच कराई जा रही है, अगर इसमें लापरवाही पाई गई है तो मीटर लगाने वाली कार्यदाई संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, उपभोक्ता के विद्युत मीटर को दोबारा से चेक कराया गया है, उसका न्यूनतम बिजली बिल करीब ₹400 आया है और उपभोक्ता को न्यूनतम बिल जमा करने के लिए कहा गया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment