ब्रिटेन में हिरासत में लिए गए भारतीय कैप्टन अजय पंत की पत्नी ने सरकार और विदेश मंत्रालय से की भावुक अपील
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jun 22, 2026 00:51
•
1 views
•
0 Comments
ब्रिटेन में हिरासत में लिए भारतीय मर्चेंट नेवी कैप्टन अजय पंत को लेकर उत्तराखंड में उनके परिवार वाले काफी व्याकुल और परेशान हैं। अजय पंत उत्तराखंड के...
ब्रिटेन में हिरासत में लिए भारतीय मर्चेंट नेवी कैप्टन अजय पंत को लेकर उत्तराखंड में उनके परिवार वाले काफी व्याकुल और परेशान हैं। अजय पंत उत्तराखंड के हल्द्वानी के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से अपील की। उन्होंने कहा कि मेरे पति बेगुनाह हैं और उन्होंने कुछ गलत नहीं किया। उन्होंने सरकार से अपने पति की सलामती और सुरक्षित वतन वापसी की अपील की है। दरअसल, कैप्टन अजय पंत पर रूस से भारत के रास्ते में इंग्लिश चैनल पार करते समय जहाज को यूके की सीमा में अवैध रूप से घुसने का आरोप लगा है। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रहने वाले अजय पंत को ब्रिटिश सशस्त्र बलों ने बीते दिनों हिरासत में ले लिया था। जिसके बाद से उनका परिवार परेशान हैं।
परिवार ने भारतीय सरकार और विदेश मंत्रालय से अजय की सकुशल सलामती से वतन वापसी की मांग की है। 38 वर्षीय अजय पंत मूल रूप से उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर निवासी हैं। घटना के बाद उनकी पत्नी रितु पंत ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘मेरे पति कैप्टन अजय पंत टैंकर स्मायरटस के कप्तान को यूके अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है। रामनगर निवासी अजय के यूके में सुरक्षा बलों के हिरासत में लिए जाने की खबर अब तक स्थानीय एलआईयू और पुलिस को नहीं है। पुलिस ने ऐसी जानकारी होने से साफ मना किया है। जबकि खुफिया विभाग को मीडिया के माध्यम से सूचना मिली। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि परिवार से बात की जा रही है। जिसके बाद दूतावास तक उनकी जानकारी भेजी जाएगी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!