अचानक भावुक हो गईं राष्ट्रपति,देहरादून में जब बच्चों ने कुछ इस अंदाज में किया बर्थडे विश
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jun 20, 2025 10:55
•
1 views
•
0 Comments
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उस समय भावुक हो गईं जब राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के विद्यार्थियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उस समय भावुक हो गईं जब राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के विद्यार्थियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने एक गीत गाकर उन्हें बर्थ डे विश किया। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय देहरादून भ्रमण पर हैं।
गुरुवार शाम को राष्ट्रपति देहरादून पहुंचीं थीं। आज शुक्रवार को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में वह सम्मिलित हुईं। यहां उन्होंने एनआईईपीवीडी के छात्रों से संवाद किया। बड़ी संख्या में उपस्थित छात्रों ने अतिथिगणों का अभिवादन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी एवं राज्यपाल गुरमीत सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
देहरादून NIEPVD में बच्चों ने आमिर खान की फिल्म तारे जमीं पर का गाना गया तो राष्ट्रपति के साथ-साथ मंच पर बैठे सभी लोग मंत्र मुग्ध हो गए थे, गाने के अंत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की आंखों से आंसू बहने लगे, लेकिन जैसे ही बच्चों ने अगले ही पल राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक प्रस्तुति दी, तो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने आप को रोक नहीं पाईं और मंच पर वो रोने लगीं।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!