उत्तराखंड

जिसके लिए पति छोड़ा, उसने दूसरी से कर ली शादी, जीजा के प्यार में 6 साल के बच्चे की मां

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 17, 2026 01:04 1 views 0 Comments
जिसके लिए पति छोड़ा, उसने दूसरी से कर ली शादी, जीजा के प्यार में 6 साल के बच्चे की मां

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपना बसा-बसाया घर जिसके लिए छोड़ा, उसी ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर उ...

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपना बसा-बसाया घर जिसके लिए छोड़ा, उसी ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर उसे दगा दे दिया। महिला 6 साल के बच्चे की मां है और जिसके प्यार में वो पड़ी वो रिश्ते में उसका जीजा। महिला ने शादी के नाम पर यौन शोषण के आरोप में प्रेमी को गिरफ्तार करवा दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बलुवाकोट क्षेत्र की रहने वाली महिला का रिश्तेदार (रिश्ते में बुआ की बहु का भाई ) युवक के साथ वर्ष 2024 के दौरान प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी तो दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। युवक ने महिला को विश्वास दिलाया था कि यदि वह अपने पति को कानूनी रूप से छोड़ देती है, तो वह उसे अपना लेगा और वे दोनों शादी कर लेंगे।

दोनों ने फरवरी 2025 में एक शपथपत्र भी बनाया। युवक के इन वादों में आकर महिला ने अपने वैवाहिक जीवन को खत्म करने का फैसला लिया और जुलाई 2025 में कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी। लेकिन जुलाई माह में ही युवक ने किसी और लड़की से विवाह कर लिया। बाद में जब महिला को युवक की शादी की भनक लगी, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई और फिर महिला पुलिस तक पहुंची। पति से रिश्ता टूटने की कगार पर है और प्रेमी ने साथ छोड़ दिया है, ऐसे में पीड़िता अब दोराहे पर खड़ी है। महिला की एक छह साल की बेटी भी है। बताया जा रहा है कि पति वर्तमान में दिल्ली में नौकरी करता है।

बलुवाकोट पुलिस की महिला की तहरीर पर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। बुधवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते एक मार्च को एक महिला ने बलुवाकोट थाने पहुंचकर तहरीर दी। महिला ने मूल रूप से बलमरा जौलजीबी व हाल निवासी सैनिक कॉलोनी, संजयनगर, थाना इज्जतनगर बरेली (उत्तर प्रदेश) यश वर्मा (22) पर शादी का वादा कर एक साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष नीमा बोहरा ने बताया कि आरोपी को बलुवाकोट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। टीम में अपर उपनिरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह, कांस्टेबल भवानी राम शामिल रहे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment