देश में करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, डिजिटल अरेस्ट कर बनाते थे शिकार
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jan 20, 2025 10:27
•
1 views
•
0 Comments
डिजिटल अरेस्ट कर देश में कई लोगों से करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी को जयपुर, राजस्थान से किया ग...
डिजिटल अरेस्ट कर देश में कई लोगों से करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी को जयपुर, राजस्थान से किया गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि हाल ही में निरंजनपुर देहरादून निवासी एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज की थी। बताया कि उनके मोबाइल पर मुंबई साइबर क्राइम पुलिस के नाम से एक फोन आया और मोबाइल फोन से अपराध होना बताकर व्हाट्सएप पर बात करने को कहकर फोन काट दिया गया।
फिर शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई। जिसमें सामने एक व्यक्ति पुलिस यूनिफॉर्म में बैठा था। इस दौरान उन्हें मनी लांड्रिंग के केस का भय दिखाकर डराया गया। इसके बाद दो करोड़ से भी ज्यादा की ठगी की गई। मामले में पुलिस ने नीरज भट्ट(19) पुत्र गोविन्द प्रसाद भट्ट निवासी मानसरोवर, जयपुर को गिरफ्तार किया है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!