दर्द से कराह रही युवती को अस्पताल में कराया गया भर्ती, हालत देख डॉक्टर और पुलिस भी हैरान
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jul 10, 2025 03:47
•
1 views
•
0 Comments
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में मानसिक विक्षिप्त लावारिस लड़की से हैवानियत का मामला सामने आया है, लावारिस युवती को दर्द से कराहते हुए बेस अस्पताल...
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में मानसिक विक्षिप्त लावारिस लड़की से हैवानियत का मामला सामने आया है, लावारिस युवती को दर्द से कराहते हुए बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां विक्षिप्त युवती का इलाज शुरू हुआ तो डॉक्टर हैरान रहे गए, पता चला कि गर्भ गिरने से उसकी यह हालत हुई है।
युवती को पहले बेस अस्पताल फिर महिला अस्पताल को रेफर किया गया, लेकिन वहां पर भी उसकी हालत गंभीर होने और शरीर में खून की कमी होने पर चलते उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां युवती का इलाज चल रहा है, लेकिन उसकी इस हालत के लिए कौन जिम्मेदार है? यह बड़ा सवाल बना हुआ है। फिलहाल, पुलिस प्रशासन अपने स्तर से पूरे मामले की जांच कर रही है, युवती कौन है और कहां की रहने वाली है? इसका पता नहीं चल पा रहा है, क्योंकि, उसकी मानसिक स्थिति इतनी ठीक नहीं है कि वो घर का पता बता सके।
बताया जा रहा है कि रविवार शाम को कुछ लोगों ने 108 सेवा को सूचना दी कि एक अज्ञात युवती खून से लथपथ है और उसकी तबीयत खराब है, जिस पर उसे एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिलहाल, हैवानियत करने वालों की अब पुलिस की ओर से तलाश की जा रही है। युवती से बातचीत कर परिजनों की जानकारी जुटाने का प्रयास किये जा रहे है, यदि किसी ने उसके साथ गलत किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!