उत्तराखंड

देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान तेज, एमडीडीए का बुलडोजर मोड जारी, कई अवैध निर्माण सील

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 28, 2026 04:40 1 views 0 Comments
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान तेज, एमडीडीए का बुलडोजर मोड जारी, कई अवैध निर्माण सील

देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान को और तेज करते हुए शनिवार को शहर के तीन अलग-अलग क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की।...

देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान को और तेज करते हुए शनिवार को शहर के तीन अलग-अलग क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की। मानचित्र की स्वीकृति बिना और नियमों के विपरीत बनाए जा रहे तीन आवासीय एवं व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया गया। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। एमडीडीए की टीम ने सबसे पहले धोरण रोड स्थित आइटी पार्क के निकट पुनीत अग्रवाल की ओर से कराए जा रहे व्यावसायिक निर्माण पर कार्रवाई की। जांच में निर्माण बिना स्वीकृति के पाया गया, जिसके बाद भवन को तत्काल सील कर दिया गया। इसके बाद प्रवर्तन दल जमन्नीवाला-सिंगली रोड पहुंचा।

यहां अरुण कुमार गुप्ता की ओर से कराया जा रहा व्यावसायिक निर्माण भी नियमों के विपरीत मिला। टीम ने मौके पर ही सीलिंग की कार्रवाई कर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी। तीसरी कार्रवाई पंडितवाड़ी स्थित कैलाश पाम सिटी सोसायटी में की गई। यहां राकेश सुरी द्वारा बनाए गए बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर को स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्मित पाए जाने पर सील कर दिया गया।कार्रवाई के दौरान संबंधित सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइजरी टीम और पुलिस बल मौजूद रहा। एमडीडीए अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सीलिंग के साथ ध्वस्तीकरण जैसी कार्रवाई भी की जाएगी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment