उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में 17 दिनों से लापता किशोरी का शव श्रीनगर डैम में मिला, पुलिस मामले की जांच में जुटी

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 27, 2025 02:32 1 views 0 Comments
रुद्रप्रयाग में 17 दिनों से लापता किशोरी का शव श्रीनगर डैम में मिला, पुलिस मामले की जांच में जुटी

17 दिनों से लापता चल रही नाबालिग बालिका का शव श्रीनगर डैम से बरामद किया गया, बालिका घर में बिना बताए कहीं चली गई थी, तभी से पुलिस और परिजन उसकी तालाश...

17 दिनों से लापता चल रही नाबालिग बालिका का शव श्रीनगर डैम से बरामद किया गया, बालिका घर में बिना बताए कहीं चली गई थी, तभी से पुलिस और परिजन उसकी तालाश में लगे हुए है, लेकिन बालिका का कुछ पता नहीं चल पा रहा था, वहीं अब 17 दिनों बाद पुलिस को बालिका शव श्रीनगर डैम में मिला।

Advertisement

बता दें कि तिलनी-सुमेरपुर निवासी 14 वर्षीय कामाक्षी रावत पुत्री महेन्द्र सिंह रावत बीते नौ जुलाई को पिता की डांट से नाराज होकर घर में बिना बताए कहीं चली गई, परिजनों की ओर से बालिका की काफी ढूंढखोज की गई, लेकिन कहीं भी पता नहीं चल पाया, इसके बाद परिजनों ने कोतवाली रुद्रप्रयाग में गुमशुदगी दर्ज करवाई।

वहीं, शनिवार को एक शव श्रीनगर डैम में अलकनंदा नदी में उतराता मिला, जिसकी सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची, शव को नदी से बाहर निकाला गया, शव की शिनाख्त के लिए कामाक्षी के परिजनों को बुलाया गया, प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनोज नेगी ने बताया कि बालिका का शव श्रीनगर डैम से बरामद किया गया, परिजनों ने शव की शिनाख्त की, कार्तिनगर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की, इसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment