दायित्वधारियों की 5 वीं सूची जल्द हो सकती है जारी, नए मंत्रियों की एंट्री को लेकर उत्साह का माहौल
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jan 22, 2026 09:19
•
1 views
•
0 Comments
प्रदेश में दायित्वधारियों की पांचवीं सूची जल्द जारी हो सकती है। इसके लिए अंदरखाने कसरत तेज हो गई है। गोपन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों से खाली पड़े पद...
प्रदेश में दायित्वधारियों की पांचवीं सूची जल्द जारी हो सकती है। इसके लिए अंदरखाने कसरत तेज हो गई है। गोपन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों से खाली पड़े पदों का ब्योरा मांगा है। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कैबिनेट में नए मंत्रियों की एंट्री और दायित्वधारियों की सूची को लेकर काफी उत्साह का माहौल है।
विधायकों को अपनी लॉटरी खुलने का इंतजार है। वहीं, तमाम वरिष्ठ नेता विभागों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या सदस्य पदों पर दायित्व मिलने का इंतजार कर रहे हैं। लिहाजा, चुनाव के मद्देनजर जल्द ही दायित्वधारियों की एक और सूची जारी हो सकती है। गोपन विभाग ने सभी विभागों से खाली पड़े दायित्वधारियों के पदों की जानकारी मांगी है। उधर, भाजपा के आला नेता भी ये मान रहे हैं कि दायित्वधारियों के नाम तय हो चुके हैं, बस अंतिम अनुमति का इंतजार है। प्रदेश में 27 सितंबर 2023 को दायित्वधारियों की पहली सूची जारी हुई थी। इसमें 10 नेताओं को दायित्वधारी बनाया गया था।
इसके बाद 14 दिसंबर 2023 को दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी हुई, जिसमें 11 नेताओं के नाम शामिल थे। पिछले साल एक अप्रैल को तीसरी सूची जारी हुई थी, जिसमें 20 नेताओं के नाम शामिल थे। चार अप्रैल को चौथी सूची जारी की गई थी, जिसमें 18 नेताओं के नाम शामिल थे। अब पांचवीं सूची जारी करने की तैयारी है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!