Tehri Accident: लंबगांव से पुजार गांव जा रही कार खाई में गिरी, एक की मौके पर मौत, सात घायल
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Nov 08, 2024 15:57
•
1 views
•
0 Comments
टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक के लंबगांव-बिजपुर-पनियाला मोटर मार्ग पर शुक्रवार शाम को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है...
टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक के लंबगांव-बिजपुर-पनियाला मोटर मार्ग पर शुक्रवार शाम को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। सात अन्य घायलों को उपचार लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड लंबगांव ले जाया गया।
थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि हादसा शाम करीब छह बजे हुआ। कार लंबगांव से पुजार गांव जा रही थी। बिजपुर के समीप कार दुर्घटाग्रस्त होकर सड़क से लगभग 30 से 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
स्थानीय लोगों और क्षेत्रीय पुलिस द्वारा घायलों को तुरंत मौके पर अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया और बाकी घायल होगा इलाज अभी भी स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!