उत्तराखंड

हल्द्वानी में सड़क दुर्घटना में किशोर के सिर के ऊपर चढ़ गई बाइक, किशोर की दर्दनाक मौत

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत May 08, 2026 10:40 1 views 0 Comments
हल्द्वानी में सड़क दुर्घटना में किशोर के सिर के ऊपर चढ़ गई बाइक, किशोर की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी में शहर में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है, आज हुई इस सड़क दुर्घटना में दुर्भाग्य से एक किशोर की जान गई।यहां दोनहरिया सड़क पर...

हल्द्वानी में शहर में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है, आज हुई इस सड़क दुर्घटना में दुर्भाग्य से एक किशोर की जान गई।यहां दोनहरिया सड़क पर दोपहर को एक किशोर की स्कूटी रपट गई। वह स्कूटी समेत सड़क के दूसरी ओर चला गया। जहां सामने से आ रही बाइक किशोर के सिर को कुचलते हुए निकली। देर शाम किशोर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। 14 वर्षीय उमेश मौर्य पुत्र शंकर लाल मौर्य निवासी अमरावती कॉलोनी मुखानी घर से स्कूटी लेकर किसी काम से पनचक्की की तरफ जा रहा था। 

Advertisement

जगदंबा बैंक्विट हॉल के पास ओवरटेक करने के चक्कर में उमेश की स्कूटी रपट गई। वह स्कूटी समेत दूसरी दिशा में चला गया। जहां सामने से आ रही बाइक उमेश का सिर कुचलते हुए निकली।किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ठंडी सड़क स्थितनिजी अस्पताल लाया गया। जहां से निजी अस्पताल उसे रेफर कर दिया जहां देर शाम उमेश ने दम तोड़ दिया। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी आरती सचदेवा ने बताया कि पंचनामा के बाद शव को पीएम को भिजवाया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment