उत्तराखंड

बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर किशोरी ने खाया जहर, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, इलाज के दौरान मौत

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 20, 2025 00:44 1 views 0 Comments
बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर किशोरी ने खाया जहर, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, इलाज के दौरान मौत

12 वीं की बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम...

12 वीं की बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

कुड़कावाला डोईवाला निवासी छात्रा के परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लाए थे। सूचना मिलते ही कोतवाली डोईवाला से चीता पुलिस कर्मियों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों द्वारा बताया गया कि आज कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था, जिसमें पीड़िता असफल रही थी। इसी कारण उसने अज्ञात विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया।

प्राथमिक उपचार के पश्चात पीड़िता को हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर किया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। छात्रा के इस कदम से परिजन सदमे में है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment