उत्तराखंड

हरिद्वार में टैक्स चोरी का खुलासा, राज्य कर विभाग ने तीन फर्मों से वसूले 2.10 करोड़

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 20, 2025 00:50 1 views 0 Comments
हरिद्वार में टैक्स चोरी का खुलासा, राज्य कर विभाग ने तीन फर्मों से वसूले 2.10 करोड़

हरिद्वार में राज्य कर विभाग ने जीएसटी चोरी में लिप्त आयरन और स्टील निर्माता फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की है। हरिद्वार संभाग के लक्सर क्षेत्र स्थित तीन...

हरिद्वार में राज्य कर विभाग ने जीएसटी चोरी में लिप्त आयरन और स्टील निर्माता फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की है। हरिद्वार संभाग के लक्सर क्षेत्र स्थित तीन फर्मों पर की गई छापेमारी में विभाग ने कच्चे और तैयार माल के आंकड़ों में गंभीर विसंगतियां पायी। छापेमारी के दौरान ही फर्मों से 2.10 करोड़ रुपये की राशि तत्काल टैक्स के रूप में वसूली की गयी।

Advertisement

फर्मों की ओर से अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाकर अपने रिटर्न में कैश भुगतान शून्य दर्शाया गया था। इस पर विभाग की टीम ने निर्माण स्थलों से सभी अभिलेख जब्त कर लिए हैं। मामले की जांच विभाग की विशेष इकाई की ओर की जाएगी और जांच पूरी होने के बाद टैक्स की वसूली की जाएगी।

राज्य कर आयुक्त सोनिका ने कहा कि टैक्स चोरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कर चोरी में लिप्त फर्मों और बकाया जमा न करने वाली इकाइयों पर सख्त कार्यवाही होगी। छापेमारी के दौरान उपायुक्त दीपक कुमार, उपायुक्त मनीषा सैनी और उपायुक्त कार्तिकेय वर्मा समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment