उत्तराखंड

खटीमा के चकरपुर इंटर कॉलेज के स्पोर्ट्स टीचर ने छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 22, 2026 11:20 1 views 0 Comments
खटीमा के चकरपुर इंटर कॉलेज के स्पोर्ट्स टीचर ने छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

खटीमा के चकरपुर के एक इंटर कालेज के खेल शिक्षक द्वारा छात्रा की अश्लील वीडियो बनाने से लोग भड़क उठे। इसके विरोध में उन्होंने स्कूल पहुंचकर खासा हंगाम...

खटीमा के चकरपुर के एक इंटर कालेज के खेल शिक्षक द्वारा छात्रा की अश्लील वीडियो बनाने से लोग भड़क उठे। इसके विरोध में उन्होंने स्कूल पहुंचकर खासा हंगामा काटने के साथ खंड शिक्षाधिकारी भानुप्रताप कुशवाहा का घेराव कर उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों के चुंगल से बचाकर शिक्षक को कोतवाली ले आयी। वहीं आरोपित शिक्षक को निलंबित कर बीईओ को रुद्रपुर कार्यालय संबंद्ध कर दिया गया है।चकरपुर इंटर कालेज के खेल शिक्षक ने छात्रा की अश्लील वीडियो बना ली थी। जिसे वह सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा था। इसकी सूचना जब छात्रा के स्वजनों व अन्य लोगों को लगी तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस के बुलाने पर आरोपित शिक्षक ने वीडियो डिलीट कर दी।

बुधवार को ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष आशा बिष्ट, ग्राम प्रधान दीपा देवी, गीता ज्याला, माया चंद, बीडीसी नेहा जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश जोशी, भाजपा हिमांशु बिष्ट, एड.राकेश बिष्ट, अजय सिंह अज्जू, सुरेश चंद एवं बजरंग के हिमांशु कन्याल, सीके बिष्ट, प्रदीप ठाकुर, क्षितिज अरोड़ा आदि बड़ी संख्या में विद्यालय पहुंचे। हंगामे की सूचना पर खंड शिक्षाधिकारी कुशवाहा भी विद्यालय आ पहुंचे। जहां लोगों ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। ग्रामीणों व बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना था कि बीईओ स्कूल के प्रंबंध संचालक है। उन्हीं के द्वारा शिक्षक को पूरा संरक्षण दिया गया। जिस वजह से वह कई वर्षों से एक नही कई छात्राओं की वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। जबकि प्रधानाचार्य द्वारा आरोपित शिक्षक के विरुद्ध कई बार कार्रवाई की संस्तुति बीईओ से की गई, लेकिन उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment