उत्तराखंड

रामनगर में तेज रफ्तार कार का कहर, चार लोग हादसे का शिकार, कार सवार युवक-युवती हिरासत में

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 08, 2026 17:19 1 views 0 Comments
रामनगर में तेज रफ्तार कार का कहर, चार लोग हादसे का शिकार, कार सवार युवक-युवती हिरासत में

रामनगर में देर रात एक तेज रफ्तार से दौड़ रही सेलेरियो कार ने सड़क पर जमकर कहर बरपाया,कार ने पहले स्कूटी सवार युवक-युवती को टक्कर मारी, इसके बाद सड़क...

रामनगर में देर रात एक तेज रफ्तार से दौड़ रही सेलेरियो कार ने सड़क पर जमकर कहर बरपाया,कार ने पहले स्कूटी सवार युवक-युवती को टक्कर मारी, इसके बाद सड़क किनारे बने खोखे, बुलेट और एक अन्य बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया,हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए, सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार युवक और युवती को हिरासत में लेकर मेडिकल कराया है, पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि दोनों नशे की हालत में थे, रामनगर में देर रात एक तेज रफ्तार सेलेरियो कार संख्या UK19-6895 ने लगातार कई वाहनों और लोगों को टक्कर मार दी, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सबसे पहले रामनगर प्राइवेट बस अड्डे के पास स्कूटी सवार रेलवे पड़ाव निवासी लक्ष्मी और 27 वर्षीय ऋषभ को टक्कर मार दी।

हादसे में ऋषभ के पैर में गंभीर चोट आई, जबकि लक्ष्मी को भी हल्की चोट आई गई,दोनों बाजार से अपने घर लौट रहे थे, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक यहीं नहीं रुका,इसके बाद कार भवानीगंज स्थित प्राइवेट बस अड्डे के पास स्थित एक खोखे में जा घुसी, जिससे दुकान को भारी नुकसान पहुंचा, इसके बाद कार ने सड़क किनारे खड़े श्याम सिंह मेहरा की बुलेट को भी टक्कर मार दी,हादसे में बुलेट क्षतिग्रस्त हो गई और श्याम सिंह मेहरा के सिर में हल्की चोट आई,कार की रफ्तार यहीं नहीं थमी और उसने पास में खड़ी मेहरबान सिंह की बाइक को भी टक्कर मार दी, जिससे बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई,सूचना मिलने पर रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार युवक व युवती को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।

दोनों का देर रात मेडिकल परीक्षण भी कराया गया,चारों पीड़ितों का आरोप है कि कार में सवार युवक और युवती शराब के नशे में थे और उसी हालत में वाहन चला रहे थे,और महिला अभद्रता भी कर रही थी, सभी पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है,फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है,मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment