उत्तराखंड

हार्ट अटैक से जवान की मौत, एक महीने पहले ही हुई थी शादी, घर की खुशियां मातम में बदली

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 21, 2025 11:11 1 views 0 Comments
हार्ट अटैक से जवान की मौत, एक महीने पहले ही हुई थी शादी, घर की खुशियां मातम में बदली

गढ़वाल राइफल्स में तैनात 26 वर्षीय फौजी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। फौजी की एक महीने पहले ही शादी हुई थी। जिस घर में अभी-अभी खुशियां का माहौल था, वहा...

गढ़वाल राइफल्स में तैनात 26 वर्षीय फौजी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। फौजी की एक महीने पहले ही शादी हुई थी। जिस घर में अभी-अभी खुशियां का माहौल था, वहां सन्नाटा पसर गया। लोकेंद्र प्रताप, पुत्र भगत सिंह, गांव कटाखोली (पोस्ट नवाखाल), श्रीनगर पौड़ी निवाली आठ साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे।

Advertisement

लोकेंद्र हाल ही में गब्बर सिंह कैंप कौड़िया में ट्रेनिंग पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि रात 11:30 बजे तक उन्होंने परिजनों से बातचीत की थी। उसके बाद वे सो गए। अगली सुबह 4:30 बजे तक लोकेंद्र उठे नहीं। जब साथी उठाने पहुंचे तो वे अचेत अवस्था में पाए गए।

डॉक्टरों ने हार्ट अटैक मौत का कारण बताया है। 8 जून को ही उनकी शादी हुई थी, परिवार में खुशी का माहौल था। अब वही घर मातम में डूब गया है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment