शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने NSUI से दिया इस्तीफा लिखा भावभीन पत्र
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Dec 11, 2025 11:32
•
2 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा के शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अध्यक्ष लोकेश सुफियान ने दिया NSUI से इस्तीफा, और बोले मेरा नाम लोकेश सुप्याल है। मैं NSUI अल्मोड़ा का कै...
अल्मोड़ा के शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अध्यक्ष लोकेश सुफियान ने दिया NSUI से इस्तीफा, और बोले मेरा नाम लोकेश सुप्याल है। मैं NSUI अल्मोड़ा का कैंपस अध्यक्ष तथा वर्तमान में छात्र संघ अध्यक्ष, एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा के रूप में कार्यरत हूँ। इस पत्र के माध्यम से मैं NSUI उत्तराखण्ड से अपना त्यागपत्र प्रस्तुत कर रहा हूँ।
कुछ व्यक्तिगत कारणों एवं परिस्थितियों के चलते मैं इस समय संगठन के साथ अपनी भूमिका निभाने में असमर्थ हूँ। SSJ यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं ने मुझे अपने अध्यक्ष के रूप में चुना है, और मैं उनकी सेवा के लिए अपना पूरा समय व ऊर्जा समर्पित करना चाहता हूँ। इसके अतिरिक्त, मेरा काम करने का अपना तरीका है और हाल ही में NSUI अल्मोड़ा के साथ समन्वय ठीक से नहीं हो पा रहा था। साथ ही कुछ अन्य व्यक्तिगत कारण भी हैं, जिनकी वजह से मुझे यह निर्णय लेना पड़ रहा है।

मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूँ कि मेरे मन में NSUI के प्रति कोई भी नकारात्मक भावना नहीं है। पिछले 10 वर्षों से NSUI के साथ मेरा सफर बहुत ही महत्वपूर्ण और सीख देने वाला रहा है। संगठन ने मुझे जो अवसर और सहयोग दिया है, उसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूँगा। परंतु वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए मैं NSUI अल्मोड़ा का हिस्सा बने रहने में असमर्थ हूँ। इसलिए मैं विनम्रतापूर्वक अपना त्यागपत्र प्रस्तुत करता हूँ।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!