अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के दुगालखोला में दिन दहाड़े गुलदार का महिला पर किया हमला, महिला घायल, दहशत में लोग

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 05, 2026 19:20 38 views 0 Comments
अल्मोड़ा के दुगालखोला में दिन दहाड़े गुलदार का महिला पर किया हमला, महिला घायल, दहशत में लोग

अल्मोड़ा में लगातार बढ़ता गुलदार का आतंक एक बार फिर लोगों के लिए चिंता का कारण बन गया है। अब गुलदार सिर्फ रात के अंधेरे में ही नहीं, बल्कि दिनदहाड़े भी रिहायशी इलाकों में बेखौफ घूमते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला नगर के दुगालखोला वार्ड का है, जहां गुलदार के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शनिवार को नगर के दुगालखोला वार्ड स्थित दुर्गा मंदिर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गुलदार अचानक आवासीय बस्ती में घुस आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुलदार काफी देर तक बस्ती में इधर-उधर दौड़ता रहा और इसी दौरान उसने एक महिला पर हमला कर दिया।

हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने सुरक्षा के मद्देनजर बच्चों को घरों के भीतर रहने की हिदायत दी है, जबकि महिलाओं और बुजुर्गों ने भी अकेले बाहर निकलना कम कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से नगर क्षेत्र में तीन गुलदारों को एक साथ घूमते हुए देखा जा रहा है। लोगों का आरोप है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से तत्काल पिंजरा लगाने, निगरानी बढ़ाने और रात्रि गश्त शुरू करने की मांग की है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment