उत्तराखंड

उत्तराखंड की शिल्पा चौहान ने पहले प्रयास में पाई सफलता, बनीं जौनसार बावर की पहली महिला IAS अफसर

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 23, 2025 01:09 1 views 0 Comments
उत्तराखंड की शिल्पा चौहान ने पहले प्रयास में पाई सफलता, बनीं जौनसार बावर की पहली महिला IAS अफसर

देहरादून के त्यूनी में ग्राम शेडिया निवासी शिल्पा चौहान ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता पाकर इतिहास रच दिया। वह जौनसार बावर की पहली महिला आईएएस अधिकारी...

देहरादून के त्यूनी में ग्राम शेडिया निवासी शिल्पा चौहान ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता पाकर इतिहास रच दिया। वह जौनसार बावर की पहली महिला आईएएस अधिकारी होंगी। शिल्पा चौहान ने त्यूनी तहसील के साथ पूरे जौनसार बावर का नाम रोशन किया है। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में 188वीं रैंक हासिल की है। शिल्पा चौहान की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में हुई।

इसके बाद उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करके ठियोग व बिलासपुर से कक्षा 10 और 12 वीं की पढाई की। इसके बाद उन्होंने स्नातक डीएवी से करने के बाद दिल्ली से एक साल कोचिंग की।

उन्होंने पहले ही प्रयास में परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनके पिता राजेंद्र सिंह चौहान भारतीय सेना में सेवारत हैं। आजकल वह दिल्ली में तैनात हैं। उनकी माता संगीता चौहान गृहणी हैं। 23 वर्षीय शिल्पा चौहान के परीक्षा पास करने पर क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह, विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, मधु चौहान, रामशरण नौटियाल आदि जनप्रतिनिधियों समेत क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई भी दी है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment