उत्तराखंड

रुड़की में सनसनीखेज वारदात किशोरी को घुमाने के बहाने आरोपी ने रेप के बाद अधमरा कर हाईवे में फेंका

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत May 04, 2026 09:36 1 views 0 Comments
रुड़की में सनसनीखेज वारदात किशोरी को घुमाने के बहाने आरोपी ने रेप के बाद अधमरा कर हाईवे में फेंका

रुड़की क्षेत्र में एक युवक ने घुमाने के बहाने ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे देहरादून हाईवे पर छोड़ फरार हो गया। पीड़िता के प...

रुड़की क्षेत्र में एक युवक ने घुमाने के बहाने ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे देहरादून हाईवे पर छोड़ फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है की आरोपी युवक उसे सफेद कार में ले गया था। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने बताया, क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। यहां उसकी पहचान कार्तिक निवासी छितरौली,मुजफ्फरनगर से हुई। आरोप है दो दिन पूर्व कार्तिक किशोरी को घुमाने के बहाने कार से रुड़की क्षेत्र लाया। यहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद किशोरी बेहोश हो गई व युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

बाद में कार्तिक उसे सालियर चौराहे के पास फेंककर फरार हो गया। किशोरी किसी तरह घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। शनिवार शाम परिजन किशोरी को लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया, कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक उसे सफेद कार में ले गया था। पुलिस घटनास्थल से लेकर फैक्ट्री के आसपास के भी सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। गंगनहर कोतवाली पुलिस को किशोरी ने अपने बयान में पुलिस को बताया है कि आरोपी उसे एक सफेद रंग की कर में ले गया था और घटना को अंजाम देने के बाद भी कार से ही उसे सालियर चौक के पास छोड़कर फरार हो गया था।

इसे लेकर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी कैमरे में कार कैद हो गई है। पुलिस का दावा है कि एक-दो दिन में आरोपी की गिरफ्तारी हो जाएगी। आरोपी के पते के आधार पर उसे चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, इस मामले में जहां पर किशोरी नौकरी कर रही थी उसके प्रबंधन से भी पूछताछ की जाएगी। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल का कहना है कि जांच में जो भी सामने आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment