हरिद्वार में गंगनहर में झाड़ियों में महिला का शव मिलने से हड़कंप, मौके पर लोगों की भारी भीड़
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
May 09, 2026 09:34
•
1 views
•
0 Comments
हरिद्वार में ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित कस्सबान मोहल्ले में सीवरेज पंपिंग स्टेशन के पीछे गंगनहर से एक महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई, मौके पर...
हरिद्वार में ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित कस्सबान मोहल्ले में सीवरेज पंपिंग स्टेशन के पीछे गंगनहर से एक महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, देर रात स्थानीय लोगों ने गंगनहर में झाड़ियों में अटका शव देखा और पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जब पुलिस की मदद से शव को बाहर निकाला।
देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, पुलिस ने मौके पर शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी, मृतक महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है और महिला विवाहित है, ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि अज्ञात महिला का शव मिला है, जो गंगनहर में झाड़ियों में अटका हुआ था, शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!