अल्मोड़ा

आकाशवाणी अल्मोड़ा में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों ने पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक से लगाई गुहार ‌ 

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 02, 2025 13:05 2 views 0 Comments
आकाशवाणी अल्मोड़ा में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों ने पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक से लगाई गुहार ‌ 

आकाशवाणी में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों ने पूर्व दर्जा मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक के कार्यालय में जाकर उन्हें ज्ञापन दिया और कहा कि विभागी...

आकाशवाणी में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों ने पूर्व दर्जा मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक के कार्यालय में जाकर उन्हें ज्ञापन दिया और कहा कि विभागीय उच्च अधिकारियों द्वारा उनके अनुबंध को समाप्त किया जा रहा है, जिससे लंबे समय से कार्यरत समस्त सुरक्षाकर्मी अब बेरोजगारी के कगार पर आ गए हैं और इस कारण उनका परिवार भुखमरी के कगार पर खड़ा है, उन्होंने बिट्टू कर्नाटक से गुहार लगाई की वह उनके उच्च अधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्या का समाधान करें। सुरक्षाकर्मियों द्वारा बिट्टू कर्नाटक को यह भी बताया गया कि विगत सात माह से उन्हें संबंधित विभाग में कार्य करने के पश्चात अभी तक वेतन उपलब्ध नहीं हो पाया है।

Advertisement

कार्मिकों की इस समस्या को देखकर भाजपा नेता एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने तत्काल उनके विभाग के क्लस्टर हेड मीणा से दूरभाष पर वार्ता कर कहा कि सुरक्षा कर्मियों की समस्याओं का वह अपने स्तर से समाधान करें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी भी हाल पर उनकी सेवाएं समाप्त न हो । यदि उस कंपनी का अनुबंध समाप्त हो गया है जिसके द्वारा उन्हें रखा गया है, तो इन समस्त सुरक्षा कर्मियों को फिलहाल विभागीय स्तर पर और उसके पश्चात पीआरडी से रखकर उन्हें आगे विभाग में सुरक्षा कर्मी के रूप में सेवाएं देने का अवसर विभाग को देना चाहिए । बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि विभाग के साथ उनका लंबा कार्य अनुभव है तथा यह सभी स्थानीय निवासी हैं। यदि यह सब बेरोजगार हो जाएंगे तो इनके परिवार को भी इस बेरोजगारी के दंश को झेलना पड़ेगा।

क्योंकि सुरक्षाकर्मी के पद से प्राप्त वेतन ही उनके जीविकोपार्जन का एक मात्र साधन है । उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मानवीय दृष्टिकोण को अपनाते हुए तत्काल प्रभाव से इन्हीं सुरक्षा कर्मियों को आगे सेवाएं देने के लिए एवं विभाग में इनकी अच्छी सेवाओं के कारण इन्हें पुन अनुबंध देने का आग्रह किया। इस अवसर पर सुरक्षा कर्मियों में मुख्य रूप से हरीश सिंह मेहता, विजय कनवाल ,पंकज सिंह कनवाल ,विनोद कुमार तिवारी, राकेश सिंह बिष्ट, करन कोहली के अतिरिक्त अल्मोड़ा के मेयर अजय वर्मा ,पार्षद अमित साह मोनू ,अभिषेक जोशी, अशोक सिंह, सुधीर कुमार, कैलाश गुरुरानी, सुनील कर्नाटक, गोविंद मटेला, दीपक पोखरिया, अभिषेक तिवारी, कपिल मल्होत्रा, हेम जोशी, निखिल तिवारी, दिनेश कुमार सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता गण उपस्थित थे।।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment