उत्तराखंड

रुद्रपुर एसटीएफ ने 309.96 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर किया गिरफ्तार, किमत 92 लाख

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 03, 2025 11:49 1 views 0 Comments
रुद्रपुर एसटीएफ ने 309.96 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर किया गिरफ्तार, किमत 92 लाख

रुद्रपुर एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नेपाल बार्डर बनबसा से 92 लाख रुपये कीमत की 309 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बर...

रुद्रपुर एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नेपाल बार्डर बनबसा से 92 लाख रुपये कीमत की 309 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन बरेली से नेपाल जानी थी। बाद में बनबसा पुलिस ने आरोपित पर प्राथमिकी पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। साथ ही हेरोइन सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि बनबसा चंपावत में हेरोइन की तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर सीओ आरबी चमोला, प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप की अगुवाई में एसआइ विपिन चंद्र जोशी, एसआइ विनोद चंद्र जोशी टीम के साथ शनिवार शाम को बनबसा पहुंचे।

जहां एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर धनुष पुल चौकी के पास बनबसा क्षेत्र से बाइक सवार हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 92 लाख रुपये कीमत की 309.96 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पूछताछ में उसने अपना नाम अब्बास नगर बहेड़ी बरेली निवासी शकुर अहमद पुत्र अलानूर बताया। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि वह हेरोइन बरेली के अरबाज मालिक से लेकर आया है, जिसे वह बनबसा बार्डर पर नेपाल के एक व्यक्ति को देनी थी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment