रुड़की : तालाब से मिला युवक का शव,पुलिस पर हत्या का आरोप
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 25, 2024 07:12
•
1 views
•
0 Comments
रूडकी के माधोपुर गांव के तालाब में आज सुबह के समय एक युवक का शव तालाब में पड़ा हुआ मिलने से सनसनी मच गई। गांव से सैकड़ो लोग तालाब पर पहुंच गए। सूचना...
रूडकी के माधोपुर गांव के तालाब में आज सुबह के समय एक युवक का शव तालाब में पड़ा हुआ मिलने से सनसनी मच गई। गांव से सैकड़ो लोग तालाब पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा तालाब से शव को बाहर निकाल गया। परिजनो ने रोते बिलखते हुए बताया कि युवक वसीम निवासी सोहलपुर कल अपनी बहन के घर पर आया था।
उन्होंने पुलिस पर पुरानी रंजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस के प्रति लोगों में आक्रोश दिखाई दिया। ग्रामीणो ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। वही इस मामले में सीओ रूडकी नरेंद्र पंत ने बताया कि रात्रि के समय गौ वंश की सूचना पर गौसंरक्षण स्क्वायड टीम गांव में पहुंची थी ।
जहां पर पुलिस ने गोवंश व एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस से बचने के प्रयास में युवक तालाब में कूद गया जहां पर उसकी मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों के आरोपों पर उन्होंने कहा कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!