Rishikesh: आईएसबीटी परिसर में मिला बस परिचालक का शव, हत्या की आशंका
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Sep 08, 2024 06:14
•
1 views
•
0 Comments
ऋषिकेश आईएसबीटी परिसर में एक बस परिचालक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। मृतक के सिर पर घाव हैं। पुलिस मामले में हत्या की आशंका जता रही है। शव...
ऋषिकेश आईएसबीटी परिसर में एक बस परिचालक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। मृतक के सिर पर घाव हैं। पुलिस मामले में हत्या की आशंका जता रही है। शव मिलने की खबर की हड़कंप मच गया। वहीं, घटनास्थल पर भारी भीड़ भी जुट गई।
जानकारी के अनुसार, मृतक परिचालक भरत सिंह भंडारी उर्फ गारू पुत्र दीप सिंह भंडारी ,ग्राम भेटला, टिहरी गढ़वाल का रहने वाला था। मृतक परिचालक बस मालिक का पार्टनर भी था। कोतवाल आरएस खोलिया का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!