देहरादून में रोड रेज विवाद में सैर कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी गोली, उपचार के बाद मौत
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Mar 30, 2026 06:24
•
1 views
•
0 Comments
देहरादून में राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मसूरी रोड पर सोमवार सुबह एक मामूली ओवरटेकिंग विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, मालसी के पास...
देहरादून में राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मसूरी रोड पर सोमवार सुबह एक मामूली ओवरटेकिंग विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, मालसी के पास दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो कार में सवार लोगों के बीच रास्ता न देने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर स्कॉर्पियो सवारों ने फॉर्च्यूनर का पीछा किया और उसे रोकने के लिए उसके टायरों पर फायरिंग कर दी। इस दौरान सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी निवासी जाखन को गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल रिटायर्ड ब्रिगेडियर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद फॉर्च्यूनर वाहन जोहड़ी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।
बताया गया कि इसके बाद स्कॉर्पियो सवारों ने फॉर्च्यूनर में बैठे लोगों के साथ मारपीट की और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में फॉर्च्यूनर सवार दो लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल, एसपी सिटी प्रमोद कुमार समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पूरे जनपद में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही, आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!