उत्तराखंड

हरिद्वार में लिफ्ट मांग कर रिटा एयर फोर्स सैनिक की हत्या, कार से शादी में जा रहे थे, कनपटी पर मारी गोली

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 30, 2025 06:31 1 views 0 Comments
हरिद्वार में लिफ्ट मांग कर रिटा एयर फोर्स सैनिक की हत्या, कार से शादी में जा रहे थे, कनपटी पर मारी गोली

हरिद्वार में लिफ्ट लेकर कार में सवार हुए एक बदमाश ने एयरफोर्स के रिटायर्ड सैनिक की कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शनिवार रात बहादराबाद क्षेत्...

हरिद्वार में लिफ्ट लेकर कार में सवार हुए एक बदमाश ने एयरफोर्स के रिटायर्ड सैनिक की कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शनिवार रात बहादराबाद क्षेत्र में नहर पटरी मार्ग पर हुई। गोली लगने से घायल रिटायर्ड सैनिक को पहले निजी अस्पताल और फिर हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां आधी रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तड़के तक बदमाश की तलाश की। लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है, हत्या का कारण भी फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, कनखल के जमालपुर कला निवासी भगवान सिंह 62 वर्ष अपने बेटे यशपाल सिंह के साथ कार से नहर पटरी होते हुए रोशनाबाद एक शादी समारोह में जा रहे थे। ज्वालापुर में जटवाड़ा पुल के पास एक व्यक्ति ने उनसे लिफ्ट मांगी। कुछ दूरी तय करने के बाद अचानक उसी व्यक्ति ने भगवान सिंह की कनपटी पर गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

बेटे यशपाल की सूचना पर बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जॉली ग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान भगवान सिंह की मौत हो गई।

एसपी सिटी अभय प्रताप ने बताया कि भगवान सिंह भारतीय वायु सेना से वर्ष 2013 में सेवानिवृत्त हुए थे। परिवार में किसी रंजिश से भी इनकार किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है, जल्द ही हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment