देहरादून में रिश्ते तार-तार, बेटी ने 93 वर्षीय पिता के खाते से 10 लाख उड़ाए; बेटे ने धोखे से बनाई वसीयत
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Dec 09, 2025 00:39
•
1 views
•
0 Comments
देहरादून में रिश्तों को कलंकित करते हुए एक महिला ने चलने फिरने में असमर्थ 93 वर्षीय पिता प्रेम सिंह से धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से 10 लाख रुपये निक...
देहरादून में रिश्तों को कलंकित करते हुए एक महिला ने चलने फिरने में असमर्थ 93 वर्षीय पिता प्रेम सिंह से धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से 10 लाख रुपये निकाल लिए। वहीं, दूसरे मामले में पिता की मृत्यु के बाद बेटे ने सारी संपत्ति एवं बैंक खातों में जमा पूंजी धोखे से वसीयतनामा बनाकर अपने नाम कर डाली और बुजुर्ग मां मुन्नी देवी को घर से बाहर निकाल दिया। जिलाधिकारी सविन बंसल के समक्ष यह मामले सोमवार को जनता दरबार के दौरान सामने आए।
जिलाधिकारी ने बुजुर्ग पिता प्रेम सिंह से धोखाधड़ी करने की शिकायत पर लीड बैंक अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जबकि मुन्नी देवी की शिकायत पर बेटे के विरुद्ध भरण पोषण एक्ट में वाद दायर कर वसीयतनामा की विधिक जांच कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन में जन समस्या सुनी। दूर दराज से बड़ी संख्या में आए लोगों ने घरेलू, जमीन विवाद, सीमांकन, ऋण माफी, आर्थिक अनुदान, भरण पोषण, प्रमाण पत्र से जु़ड़ी हुई 176 समस्या रखी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!