राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की सलाह आई काम, उत्तराखंड SIR में लगाई लंबी छलांग
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Mar 17, 2026 09:21
•
1 views
•
0 Comments
उत्तराखंड में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। प्री-एसआइआर के तहत प्रदेश में अब तक लगभग 87 प्रतिशत मतदा...
उत्तराखंड में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। प्री-एसआइआर के तहत प्रदेश में अब तक लगभग 87 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी कर ली गई है। सोमवार को बीजापुर गेस्ट हाउस में राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाराज के साथ हुई बैठक में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने यह जानकारी दी। राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने हाल में ही राजस्थान में संपन्न विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया और उससे जुड़े अनुभवों को साझा किया। उन्होंने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से एसआइआर के सफल संपादन को अपनाई गई कार्यप्रणाली, तकनीकी व्यवस्थाओं और मैदानी स्तर पर किए गए समन्वय के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक के दौरान उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में अधिकांश बूथों पर मतदाताओं की मैपिंग तेजी से पूरी हो रही है। जिन बूथों पर यह कार्य अपेक्षाकृत धीमी गति से चल रहा है, वहां संबंधित अधिकारियों को तय समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ0 पुरुषोत्तम ने कहा कि शत-प्रतिशत मैपिंग होने से विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन विभाग का लक्ष्य है कि प्रत्येक मतदाता का विवरण सही और अद्यतन रूप में उपलब्ध हो, जिससे भविष्य के चुनावों में मतदाता सूची पूरी तरह सटीक और त्रुटिरहित रह सके।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्रा, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान एमएम तिवारी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी एनके मीणा तथा देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह सहित सभी जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!