उत्तराखंड

देहरादून में विकास नगर में बारिश ने मचाई तबाही नदी में 10 लोग बहे पांच को किया रेस्क्यू

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 16, 2025 04:55 1 views 0 Comments
देहरादून में विकास नगर में बारिश ने मचाई तबाही नदी में 10 लोग बहे पांच को किया रेस्क्यू

देहरादून में आज सुबह सवेरे हुई बरसात ने मचाया तांडव, आसन नदी में बहे दस लोग, पांच का किया गया सफल रेस्क्यू, तीन के मिले शव, बाकी की तलाश में अब भी रे...


देहरादून में आज सुबह सवेरे हुई बरसात ने मचाया तांडव, आसन नदी में बहे दस लोग, पांच का किया गया सफल रेस्क्यू, तीन के मिले शव, बाकी की तलाश में अब भी रेस्क्यू अभियान जारी है, सुबह से हुई लगातार बारिश से आसन नदी अपने रौद्र रूप में बह रही है जिसमें की नदी में जारी गाड़ी में 10 लोग बीच नदि में फंस गए।

Advertisement

आसन नदी में फंसे लोगों को देखने के लिए नदी के दोनों तरफ भीड़ लग गई और देखते ही देखते नदी अपने रौद्र रूप में आ गई और कुछ देर बाद 10 लोग नदी में बह गए इस घटना की जानकारी जब प्रशासन को लगी तो एनडीआरएफ और एसडीआरएफ तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया राष्ट्रीय शुरू होने के कुछ देर बाद पांच लोगों को एसडीआरएफ ने नदी से सुरक्षित निकाल लिया, वही तीन लोगों के शव प्राप्त हुए बाकी बचे लोगों को ढूंढने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ लगातार ऑपरेशन चलाए हुए हैं। झाझरा क्षेत्र में हुई घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

https://youtube.com/shorts/g-AKr2BW-3I?si=7gwurNAX5pfijwDZ
सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment