देहरादून के परेड ग्राउंड नहीं अब बन्नू स्कूल मैदान में होगी राहुल गांधी की रैली, देर रात देहरादून में हुआ हाई वोल्टेज सियासी ड्रामा
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jul 15, 2026 10:19
•
2 views
•
0 Comments
देहरादून में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की रैली परेड ग्राउंड में नहीं होगी, देहरादून पुलिस ने इसके लिए दी गई इजाजत वापस ले ली है, अब राहुल ग...
देहरादून में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की रैली परेड ग्राउंड में नहीं होगी, देहरादून पुलिस ने इसके लिए दी गई इजाजत वापस ले ली है, अब राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए स्थान बदल गया है, 17 जुलाई को होने वाला 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम अब देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में होगा, देर रात परेड ग्राउंड से सामान से लदे ट्रक बन्नू स्कूल के लिए रवाना हुए, इससे पहले वहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई, राहुल गांधी 17 जुलाई को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं, इस दौरान राहुल गांधी देहरादून में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होंगे, इसमें राहुल गांधी छात्रों को संबोधित करेंगे, इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने परेड ग्राउंड को तीन दिन के लिए बुक कराया था, कांग्रेस नेताओं के अनुसार इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से शुल्क का भुगतान भी कर दिया गया था, लेकिन कार्यक्रम से 3 दिन पहले यानी 14 जुलाई की शाम को प्रशासन की ओर से परेड ग्राउंड में कार्यक्रम की अनुमति को कैंसिल कर दिया गया, कांग्रेस को बन्नू स्कूल ग्राउंड में कार्यक्रम करने का सुझाव दिया गया, ऐसे में अब राहुल गांधी का कार्यक्रम बन्नू स्कूल ग्राउंड में आयोजित होगा।
14 जुलाई की रात कांग्रेस के लीडर और कार्यकर्ता, कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में एकत्र हुए, यहां से वो परेड ग्राउंड पहुंचे, इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को पहले ही मिल गई थी, परेड ग्राउंड से पहले ही पुलिस प्रशासन की ओर से बैरिकेड्स लगाते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड्स को तोड़ कर परेड ग्राउंड की तरफ आगे बढ़ गए, इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस बल के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई, परेड ग्राउंड के पास पहुंचने में कांग्रेसी कार्यकर्ता कामयाब हो गए, परेड ग्राउंड पहुंचने के बाद गेट से छलांग लगाते हुए कार्यकर्ता ग्राउंड में चले गए. साथ ही गेट पर लगे ताले को तोड़कर गेट को खोल दिया, इसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने परेड ग्राउंड के अंदर जमकर हंगामा किया, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ ही यशपाल आर्या, प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत समेत तमाम नेता मौजूद रहे, जब प्रशासन टस से मस नहीं हुआ तो कांग्रेसी नेताओं ने प्रदर्शन के बाद निर्णय लिया कि प्रशासन की ओर से सुझाए गए ग्राउंड में वो राहुल गांधी के कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे, जिसकी तैयारियां जल्द ही शुरू कर दी जाएंगी।
गणेश गोदियाल ने कहा कि हम परेड ग्राउंड में आकर सरकार को आगाह करना चाहते हैं कि वो अपनी हरकतों से बजा आए, इनका पतन शुरू हो चुका है, जहां पर नौजवान खड़ा होता है, वहां पर एक लकीर खिंच जाती है, उत्तराखंड राज्य में अब बदलाव की जरूरत है, क्योंकि भाजपा सरकार ने प्रदेश को गर्त में डालने का काम किया है, यशपाल आर्या ने कहा कि भाजपा को राहुल गांधी का डर और खौफ है, यही वजह है कि भाजपा नहीं चाहती कि देहरादून में राहुल गांधी की कोई रैली या कार्यक्रम हो, इसीलिए सरकार ने प्रशासन के जरिए परेड ग्राउंड को देने से इनकार कर दिया है, राहुल गांधी ने इन दिनों देश भर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित किया है, राजस्थान के कोटा से ये कार्यक्रम शुरू हुआ था, राहुल गांधी इसे संगठनात्मक अभियान के रूप में पूरे देश में चलाना चाहते हैं, उन्होंने अपने सभी अग्रिम और प्रकोष्ठ संगठनों को निर्देश दिए कि वे NSUI के साथ मिलकर जिला स्तर तक छात्रों के बीच पहुंचें, 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के नाम से पेपर लीक, भर्ती घोटालों, महंगी शिक्षा और शिक्षा व्यवस्था की कमियों जैसे मुद्दों पर संवाद करें, इसी के तहत 17 जुलाई को देहरादून में राहुल गांधी की रैली प्रस्तावित है, इसे उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!