अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के पुष्कर सिंह भैंसोड़ा बने एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 19, 2025 04:26 2 views 0 Comments
अल्मोड़ा के पुष्कर सिंह भैंसोड़ा बने एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष

चंपावत के जीजीआईसी सभागार में बुधवार को मिनिस्टीरियल एजुकेशनल ऑफिसर्स एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने 10...

चंपावत के जीजीआईसी सभागार में बुधवार को मिनिस्टीरियल एजुकेशनल ऑफिसर्स एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने 10 मतों से जीत दर्ज हैं की। पुष्कर सिंह को 889 और उनके प्रतिद्वंदी सीता राम पोखरियाल को 879 मत मिले। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील भंडारी, उपाध्यक्ष विकास डबराल, महामंत्री साबर सिंह रौथाण, संयुक्त मंत्री मिंटू राणा और के कोषाध्यक्ष भैरव दत्त बने हैं।

Advertisement

चुनाव पर्यवेक्षक पाटी के बीईओ भारत जोशी ने बताया कि संगठन में 4950 मतदाता पंजीकृत थे। 1782, ने मताधिकार का प्रयोग किया। बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष में सुनील भंडारी को 806, राजेश नौटियाल को 161, संध्या पांडेय को 504 और अलंकार सेमवाल को 219 वोट, मिले। प्रांतीय उपाध्यक्ष में विकास डबराल ने 695, कौशल गुणवंत ने 534, विनोद ने 477 वोट हासिल किए। महामंत्री में साबर सिंह रौथांण को 778, धीरेंद्र कुमार पाठक को 606 और सुभाष रतूड़ी को 363 वोट मिले। संयुक्त मंत्री में मिंटू सिंह राणा ने 798 और कमलेश पुरोहित ने 787 वोट हासिल किए। कोषाध्यक्ष पद पर भैरव दत्त को 682, मोहम्मद खालिद को 211, सौम्य ढौडियाल को 415 और भूपेंद्र सिंह को 359 वोट मिले।

संगठन मंत्री में हेमलता, प्रचार मंत्री में निशा कन्याल, सांस्कृतिक मंत्री में देवेंद्र सिंह रावत और संप्रेक्षक में अर्जुन जौहरी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। विजेता पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। चुनाव अधिकारी चंपावत के प्रभारी बीईओ राधेश्याम खर्कवाल और जीआईसी चंपावत के प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट की देखरेख में चुनाव हुए।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment