उत्तराखंड

उत्तराखंड के देवप्रयाग में एंबुलेंस के इंतजार में गर्भवती की मौत, 2 घंटे तक तड़पती रही

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jan 30, 2026 02:23 1 views 0 Comments
उत्तराखंड के देवप्रयाग में एंबुलेंस के इंतजार में गर्भवती की मौत, 2 घंटे तक तड़पती रही

उत्तराखंड के देवप्रयाग से में समय पर एम्बुलेंस न मिलने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। वह सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई थी। महिला करीब दो घंटे तक तड...

उत्तराखंड के देवप्रयाग से में समय पर एम्बुलेंस न मिलने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। वह सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई थी। महिला करीब दो घंटे तक तड़पती रही, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में कार्यरत विनोद की 31 वर्षीय गर्भवती पत्नी शिखा सीढ़ियों से गिरकर लहूलुहान हो गई थी। विनोद ड्यूटी पर थे, तभी पड़ोसी दुकानदार शीशपाल भंडारी ने महिला को सीएचसी बागी पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे श्रीनगर रेफर कर दिया।

विडंबना देखिए कि अस्पताल परिसर में एंबुलेंस खड़ी थी, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने यह कहकर हाथ खड़े कर दिए कि 'गाड़ी का स्टेयरिंग खराब है और चालक छुट्टी पर है'। शीशपाल ने खुद एंबुलेंस चलाने की पेशकश भी की, लेकिन नियमों का हवाला देकर उसे अनसुना कर दिया गया। लगभग दो घंटे तक अस्पताल में तड़पने के बाद रात नौ बजे 108 एंबुलेंस पहुंची। तक शिखा को ले जाया जा सका लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वह आठ माह की गभर्वती थी।

सीएचसी प्रभारी डॉ0 अंजना गुप्ता ने बताया कि महिला को भारी ब्लीडिंग हो रही थी। हालत स्थिर करने का प्रयास किया गया था। एंबुलेंस चालक के अवकाश पर होने के कारण तुरंत मदद उपलब्ध नहीं कराई जा सकी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment